back to top

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी, पत्नी के कथित प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मोहला थाना क्षेत्र के उरझे गांव निवासी संजीव मांझी (35) की हत्या के आरोप में मांझी की पत्नी यशोदा (33), यशोदा के कथित प्रेमी युगल कुंजाम (19) और धर्मेंद्र मंडावी (24) नाम के एक अन्य व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को बिरझूटोला गांव के रहने वाले रोहित सलामे के खेत में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और मृतक की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अकबर सिंह नाम के एक ग्रामीण ने बताया कि शव उसके दामाद संजू उर्फ संजीव कुमार मांझी का है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिससे पता चला कि संजीव की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि संजीव की पत्नी यशोदा और युगल के बीच लगभग छह माह से प्रेम संबंध था और जब संजीव को इसकी जानकारी मिली, तो उसने अपनी पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पति की मारपीट से तंग आकर यशोदा और युगल ने संजीव की हत्या की साजिश रची और इसमें धर्मेंद्र को भी शामिल किया। अधिकारियों के मुताबिक, 13 अप्रैल को संजीव जब एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बोगाटोला गांव गया, तब युगल भी अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ वहां पहुंचा। उन्होंने बताया कि युगल देर रात लगभग दो बजे संजीव को शराब पिलाने के बहाने आमाडुला से बोगाटोला गांव जाने वाली सड़क पर बने पुल के करीब ले गया।

अधिकारियों के अनुसार, शराब के नशे में धुत संजीव और युगल के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जिसके बाद धर्मेंद्र भी वहां पहुंच गया। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान युगल और धर्मेंद्र ने गमछे से गला घोंटकर संजीव की हत्या कर दी और शव को लगभग एक किलोमीटर दूर बिरझूटोला गांव के एक खेत में फेंक दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने यशोदा, युगल और धर्मेंद्र को संजीव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...