back to top

टेनिस स्टार राधिका यादव की हत्या: पिता ने क्यों उठाया खौफनाक कदम? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

नई दिल्ली। स्टेट लेवल की स्टार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस अब भी छानबीन कर रही है। राधिका के पिता दीपक यादव ने गुरुवार को अपनी बेटी को तीन गोलियां मार थीं। अभी तक की पुलिस पूछताछ में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक राधिका के पिता दीपक यादव का कहना है वो अपनी बेटी के टेनिस एकेडमी खोले जाने के फैसले से नाराज था और इसी बात के चलते उसने उसकी हत्या कर दी। राधिका के चाचा की शिकायत पर ही मृतका के पिता दीपक यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दीपक यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

हत्यारोपी दीपक यादव का कहना है कि गांव के लोग और रिश्तेदार उसे ताने मारते थे। वो दीपक यादव से कहते थे कि बेटी की कमाई खा रहे हो, इसी के चलते उसने राधिका से कई बार टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा लेकिन वो नहीं मानी। कल भी पिता और बेटी के बीच इसी बात को लेकर कहा सुनी हुई जिसके बाद तैश में आकर दीपक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से राधिका को एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस को यह बात पूरी तरह हजम नहीं हो रही है।

वहीं एक और बात यह भी सामने आ रही है कि दीपक के अनुसार जब से राधिका ने टेनिस एकेडमी खोली थी उसके बाद वो बदल सी गई थी। सोशल मीडिया पर रील बनाने लगी थी, उस बात को लेकर भी दीपक अपनी बेटी से नाराज था। हालांकि हत्याकांड की असल सच्चाई क्या है इस बात का खुलासा पुलिस पूरी पड़ताल के बाद करेगी। राधिका ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) की रजिस्टर्ड प्लेयर थी। एआईटीए गर्ल्स अंडर-18 कैटेगरी में राधिका को 75वीं रैंक मिली थी। वहीं टॉप-100 खिलाड़ियों में राधिका हरियाणा की 4 प्लेयर्स में से एक थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...