back to top

यदि महागठबंधन वालों को गलती से मौका मिला तो प्रधानमंत्री कौन होगा: अमित शाह

सिद्धार्थ नगर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजग को बहुमत मिलने पर नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन महागठबंधन को अगर गलती से भी मौका मिलता है तो प्रधानमंत्री कौन होगा । सिद्धार्थ नगर से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा महागठबंधन वालों से मैं पूछना चाहता हूं कि जनता ने यदि कमल का बटन दबाया तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन बुआ, भतीजा, राहुल बाबा बताएं कि उनका नेता कौन है ? शाह ने आगे कहा मैं बताता हूं।

बहन मायावती प्रधानमंत्री होंगी

अगर आपने इनको वोट दे दिया तो सोमवार को बहन मायावती प्रधानमंत्री होंगी। मंगलवार को शरद पवार होंगे। बुधवार को कोई और होगा। यह लोग अपने स्वार्थ, अपना भ्रष्टाचार छिपाने और अपने परिवार के कारण राजनीति में हैं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा 55 साल तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, सपा बसपा ने वर्षों तक उप्र में शासन किया, लेकिन कभी गरीबों का भला नहीं किया। मोदी सरकार ने पांच साल में करीब सात करोड़ महिलाओं को गैस का चूल्हा, आठ करोड़ गरीबों के घर में शौचालय, 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जातिवाद के जहर को समाप्त करने का यही तरीका है कि हम सब लोग एकजुट हो जाएं । एकजुटता के सामने, जातिवाद फैलाने वाले कभी सफल नहीं हो सकते।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...