back to top

भ्रष्टाचार व चीन पर भरोसा खत्म करे डब्ल्यूएचओ : अमेरिका

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भ्रष्टाचार तथा चीन पर भरोसा समाप्त करे तो अमेरिका वैश्विक निकाय में फिर से शामिल होने के बारे में विचार करेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ के साथ अमेरिका के संबंधों को समाप्त कर दिया था। उन्होंने निकाय पर आरोप लगाया था कि उसने दुनिया भर में 3,70,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस के बारे में दुनिया को गलत जानकारी दी तथा व चीन से मिला हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने रविवार को कहा, डब्ल्यूएचओ में सुधार की जरूरत है। राष्ट्रपति ने जो कहा है, अगर डब्ल्यूएचओ सुधार करता है और भ्रष्टाचार को समाप्त करता है तथा चीन पर निर्भरता को खत्म करता है, तो अमेरिका बहुत गंभीरता से वापस आने के बारे में विचार करेगा।

अमेरिका ने कहा है कि वह डब्ल्यूएचओ को जो करीब 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर देता है, वह राशि अन्य अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य निकायों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बीच हम वो 40 करोड़ डॉलर लेने जा रहे हैं जो अमेरिका खर्च करता है जबकि चीन डब्ल्यूएचओ पर चार करोड़ डॉलर खर्च करता है। हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि यह राशि अग्रिम पंक्ति में काम करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मिले।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ अफ्रीका में एड्स और एचआईवी पीड़ितों का जीवन नहीं बचा रहा है। यह काम अमेरिका और हमारे उदार करदाता कर रहे हैं। हम इसे डब्ल्यूएचओ के माध्यम से नहीं कर रहे हैं। हम इसे अमेरिका के रूप में कर रहे हैं। ब्रायन ने कहा कि हम उसी पैसे को वापस लेने जा रहे हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि यह डॉक्टरों, रेड क्रॉस और दुनिया भर के अस्पतालों को मिले, जिन्हें इसकी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यह राशि एक भ्रष्ट अंतरराष्ट्रीय संगठन के माध्यम से नहीं जाएगी जिस पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का नियंत्रण है। ब्रायन ने रविवार को ही सीएनएन चैनल पर प्रसारित एक अन्य टॉक शो में कहा कि चीन से निपटने के लिए अमेरिका के पास कई उपाय हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...