back to top

डब्ल्यूएचओ प्रमुख कोविड-19 के खिलाफ अपने प्रयासों को लेकर अडिग

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेडरॉस एडहनॉम घेब्रएसॉस को कोविड-19 महामारी के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्हें एक बार चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के हाथों में कठपुतली तक करार दिया गया था और अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ के वित्तपोषण में कटौती भी की। इन सब के बावजूद घेब्रएसॉस ने मुश्किलों से उबरने का प्रयास किया है और उनका मुख्य ध्यान इस महामारी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का निर्माण करना है।

इस महामारी से अभी तक पूरी दुनिया में करीब 300,000 लोगों की जान गई है और अमीर एवं गरीब देशें में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। ट्रंप प्रशासन द्वारा संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी की आलोचना किए जाने के बावजूद कई स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञों ने टेडरॉस द्वारा महामारी से निपटने के समग्र प्रयासों की प्रशंसा की है। अगले सप्ताह टेडरॉस के प्रयास और कदमों की जांच पड़ताल होगी क्योंकि डब्ल्यूएचओ के सबसे बड़े वार्षिक कार्यक्रम विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन होगा। यह एक ‘आभासी’ और संक्षिप्त संस्करण होगा और यह मुख्य रूप से कोविड-19 पर केंद्रित होगा।

उन्होंने पिछले दिनों दुनिया से अपील करते हुए कहा था, इस वायरस को एक दूसरे के खिलाफ लड.ने के मौके के तौर पर इस्तेमाल न करें या इसकी आड़ में राजनीतिक खेल न खेलें। यह खतरनाक है। घेब्रएसॉस ब्रिटेन में नाटिंघम यूनिवर्सिटी से माइक्रो बॉयलोजी में डाक्टरेट हैं और साथ ही मलेरिया मामलों के विशेषज्ञ भी। साल 2017 में डब्ल्यूएचओ में इस शीर्ष पद को संभालने से पूर्व वह इथियोपिया में स्वास्थ्य और विदेश मंत्री का पद संभाल चुके थे। वह अफ्रीकी क्षेत्र से डब्ल्यूएचओ का प्रमुख बनने वाले पहले व्यक्ति हैं। वह संस्था के पहले ऐसे प्रमुख हैं जिनके पास मेडिकल डिग्री नहीं है और उनके कई आलोचक इसे लेकर उनके ऊपर हावी होने की कोशिश करते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...