बहन ने गलत काम के लिए डाटा तो भाई ने दोस्तों संग मिलकर किया रेप

फुलबनी। ओडिशा के कंधमाल जिले में शमर्नाक कर देने वाली घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना तीन नवंबर को चाकापद पुलिस थाना क्षेत्र में हुई तथा आरोपी व्यक्ति और उसके दोस्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय महिला को पता चला कि उसके भाई का उसकी रिश्ते की एक भाभी के साथ अवैध संबंध है। महिला ने भाई से रिश्ता खत्म करने के लिए कहा। उसने उसे धमकाया कि ऐसा न करने पर वह दूसरों को इसके बारे में बता देगी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी बहन को ऐसा करने से रोकने के लिए एक साजिश रची।

उसने बताया कि घटना वाले दिन महिला सियाली के पत्ते लेने के लिए पास के जंगल गई। उसका बड़ा भाई भी वहां अपनी गायों के साथ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी भाई ने अपने चार दोस्तों को जंगल में बुलाया, उन्हें शराब पिलाई और नशे में बारी-बारी से उन लोगों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। चकदाहा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन सागर ने बताया कि बाद में आरोपियों ने उसका गला घोंट दिया और फिर उस पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के भाई ने छह नवंबर को पुलिस में बहन की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई। उसने बताया कि महिला का सड़ा-गला शव सात नवंबर को जंगल में मिला था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि महिला के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

RELATED ARTICLES

गौरव कुमार ने लखनऊ के नए नगर आयुक्त के रूप में संभाला कार्यभार

लखनऊ। लखनऊ के नए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप...

बैंक ऑफ बड़ौदा ने पृथ्वी दिवस पर लॉन्च की नई ईएसजी नीति, 2057 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन का लक्ष्य

लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर अपनी नई पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ईएसजी) नीति...

पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, पहलगाम हमले पर बोले नीतीश कुमार

मधुबनी (बिहार). बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बृहस्पतिवार को निंदा की और इस बात पर जोर दिया...

Latest Articles