back to top

बुनकरों की हालत ख़राब, यूपी सरकार दे 12,000 रुपये प्रतिमाह : प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को बार फिर उत्तर प्रदेश में बुनकरों की स्थिति को ख़राब बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से हर बुनकर परिवार को 12,000 रुपये देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में तत्काल कदम उठाये।

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है, ‘मैंने 13 मई को यूपी सरकार को पत्र लिखकर बुनकरों का बिजली बिल माफ करने व लॉकडॉउन से उपजे संकट में मदद के लिए प्रत्येक बुनकर परिवार को 12000 रु प्रतिमाह देने का निवेदन किया था। बुनकरों की बुरी हालत को देखते हुए सरकार को तुरंत ये कदम उठाने चाहिए ताकि इस कला को बचाया जा सके।’

बता दें कि प्रियंका गांधी कहा था कि उत्तर प्रदेश का काच उद्योग, पीतल उद्योग, कालीन उद्योग, बुनकरी, फ़र्नीचर उद्योग, चमड़े का उद्योग, होजरी उद्योग, डेयरी, मिट्टी बर्तन उद्योग, फिशरी-हेचरी उद्योग, अन्य घरेलू उद्योग सभी को तेज झटका लगा है। प्रदेश के लाखों बुनकरों की हालत अत्यंत खराब है। देश और प्रदेश में एक आर्थिक इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई है।

प्रियंका ने राज्य सरकार को सुझाव देते हुए कहा था कि प्राइवेट स्कूलों की फीस माफी की घोषणा की जाये। होम लोन की ब्याज दर शून्य कर दी जाये और जमा करने की बाध्यता को 6 महीने तक स्थगित कर दिया जाये। किसानों के 4 महीनों के ट्यूबवेल और घर की बिजली का बिल माफ किया जाये। किसानों की पूरी फसल खरीदने की गारंटी ली जाये। शिक्षा मित्र, आशा बहनें, आंगनबाड़ी कर्मी, रोजगार सेवक, पंचायत मित्र और अन्य संविदा कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाये और एक महीने का सैलरी बोनस भी दें। छोटे मंझोले उद्योगों का बैंक लोन माफ किया जाये।

बुनकरों को राहत पहुंचाएं और बिजली का बिल माफ करें। हर बुनकर परिवार को 12000 रुपये हर्जाना दें। चिकन उद्योग में लगे हर परिवार को कम से कम 12000 रुपये प्रति महीने दें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...