back to top

नये टैलेंट के साथ काम करना चाहती थी : अनुष्का शर्मा

मुंबई। अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में बिना किसी सपोर्ट के 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपना करियर शुरू किया था। वह कहती हैं कि इस मामले में वो स्पष्ट थीं कि वो अपने वेंचर्स के जरिए वास्तविक टैलेंट को वापस लाएंगी। अनुष्का कहती हैं, मैंने बॉलीवुड में एक बहुत ही दिलचस्प यात्रा की है। अपने इन अनुभवों से मिली सीख को मैंने कर्नेश (अपने भाई) के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी में आजमाने की कोशिश की है।

मैंने अपनी पहली फिल्म से ही कड़ी मेहनत की और मेरी इच्छा रही कि मैं देश के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निमार्ताओं और लेखकों के साथ जुड़ूं। उन्होंने आगे कहा, जब मैं 25 साल की उम्र में प्रोड्यूसर बन गई, तो मैं इस बारे में स्पष्ट थी कि मैं उन प्रतिभाशाली लोगों को वापस लाऊंगी, जिन्होंने अपनी कच्ची प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाने के लिए अपना सबकुछ दे दिया और अब भी फिल्म इण्डस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। अनुष्का के भाई कर्नेश का कहना है कि वे फ्रेश टैलेंट के साथ काम करना चाहते थे।

वो कहते हैं, हमने अभिनेताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों सभी के मामले में ऐसा किया है। हम उन कहानियों को लाना चाहते हैं, जो हटकर हैं। अनुष्का और कर्नेश ने ‘एनएच 10’, ‘परी’, ‘फिल्लौरी’, ‘पाताल लोक’ और हालिया ‘बुलबुल’ जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट किए हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...