back to top

हिमरू बुनकरों को व्यापार पटरी पर लाने के लिए विदेशी पर्यटकों का इंतजार

औरंगाबाद। कोरोना वायरस महामारी और इसके चलते लागू किए गए लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हिमरू बुनकर बुरी तरह प्रभावित हए हैं और उन्हें व्यापार की पूरी तरह बहाली के लिए विदेशी पर्यटकों का इंतजार है, जो इस कपड़े के प्रमुख खरीदार हैं।

हिमरू रेशम और कपास से बना एक कपड़ा है और मध्यकाल में इसकी शुरुआत औरंगाबाद से हुई थी। एक समय में हिमरू की काफी मांग थी, लेकिन अब यह अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है और इस कला को बचाने के लिए भौगोलिक पहचान (जीआई) चिह्न हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

हिमरू बुनकरों के एक स्थानीय परिवार से संबंध रखने वाले इमरान कुरैशी ने कहा कि उनके व्यवसाय को लॉकडाउन के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है और अब उन्हें अनलॉकिंग प्रक्रिया से व्यापार के पटरी पर लौटने के लिए उम्मीद है। उन्होंने बताया, “लॉकडाउन से पहले हमारा कारोबार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये था। यह अब लगभग शून्य है।”

कुरैशी ने कहा कि विदेशी पर्यटक उनके प्रमुख ग्राहक हैं, जो लॉकडाउन के बाद से औरंगाबाद नहीं आ रहे हैं। कपड़ा विभाग के क्षेत्रीय उपायुक्त एस एम स्वामी ने कहा कि मुट्ठी भर परिवारों के बचे रहने के कारण हिमरू बुनाई की कला दुर्लभ हो रही है। इस कला को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया, “हमने हिमरू कला को भौगोलिक पहचान (जीआई) चिह्न जारी करने के लिए लॉकडाउन से पहले महाराष्ट्र राज्य हथकरघा निगम को एक प्रस्ताव भेजा था।”[clear]

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...