back to top

तीन बजे मप्र में सात लोकसभा सीटों के लिए तीन बजे तक 54.22 प्रतिशत मतदान

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत सोमवार को हो रहे मतदान में मध्यप्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर तीन बजे तक 54.22 प्रतिशत मतदान हुआ। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना होने की खबर नहीं है।

प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने

प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश की सात सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल में आज सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ और तीन बजे तक 54.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें सबसे ज्यादा 61.80 फीसद मतदान बैतूल लोकसभा क्षेत्र में और सबसे कम 49.96 प्रतिशत मतदान रीवा लोकसभा क्षेत्र में हुआ है। राव ने बताया कि तीन बजे तक टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 52.56, दमोह में 55.20, खजुराहो में 52.03, सतना में 51.13 और होशंगाबाद में 59.41 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदान केन्द्रों पर मतदान के बहिष्कार की सूचना मिली

उन्होंने कहा कि छतरपुर, दमोह और होशंगाबाद मेंकुछ मतदान केन्द्रों पर मतदान के बहिष्कार की सूचना मिली  थी। इस पर तुरंत अधिकारियों को मौके पर भेजकर लोगों को समझा बुझाकर मतदान शुरु करवाया गया। राव ने बताया कि हरसूद में एक मतदान केन्द्र पर विधायक (विजय शाह, भाजपा) एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मामूली विवाद हुआ। इसमें दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। कांताराव ने बताया कि मतदान के दौरान तीन बजे तक 55 बैलट यूनिट, 36 कंट्रोल यूनिट एवं 130 वीवीपैट ईवीएम खराब होने के कारण बदली गईं। उन्होंने कहा कि सभी जगह पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

RELATED ARTICLES

भारत को क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा

साउथम्प्टन। ब्रिटेन के दौरे में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना है तो...

चेक बाउंस मामले में कॉमेडियन राजपाल यादव को जाना होगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सज़ा को बरकरार रखा नई दिल्ली। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी...

अयोध्या के दो पंचायतों के नाम बदले, अब भरत नगर और मां ज्वाला देवी के नाम से जाने जाएंगे

सीएम योगी ने सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या में आज 432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय...

रात करीब डेढ़ बजे ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके पोते की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार...

महराजगंज में दलित युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महराजगंज। महराजगंज जिले की एक अदालत ने प्रेम प्रसंग के कारण छह साल पहले अनुसूचित जाति (दलित) के एक युवक की हत्या करने के...

वायनाड भूस्खलन में मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर अनुग्रह राशि मिले: केरल हाई कोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों और इस घटना...