back to top

विपिन टांडा बनाये गये गोरखपुर के एसएसपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने नौ जिलों के पुलिस कप्तान समेत 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। पीलीभीत, गोरखपुर, बलिया, रामपुर, उन्नाव, बागपत, ललितपुर, हापुड़ और चित्रकूट जिले को नया कप्तान मिला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बलिया के एसपी विपिन टांडा गोरखपुर के नए एसएसपी बनाए गए हैं। गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी. को पीलीभीत में एसपी बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय पर अटैच राजकरण नय्यर को बलिया के नए कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। अंकित मित्तल अब रामपुर के नए एसपी होंगे जबकि पीएसी प्रयागराज में सेनानायक अविनाश पांडे उन्नाव जिले के नए एसपी होंगे।

 

हापुड़ के एसपी नीरज कुमार जादौन अब बागपत के एसपी होंगे। बागपत के एसपी अभिषेक सिंह एटीएस में एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में एडीसीपी निखिल पाठक को ललितपुर और दीपक भूकर को हापुड़ का नया एसपी बनाया गया है। प्रयागराज में अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल चित्रकूट में एसपी बना कर भेजे गए हैं। उन्नाव में एसपी रहे सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को अभिसूचना लखनऊ, रामपुर के एसपी शगुन गौतम को विजलेंस, किरीट राठौर को पीलीभीत से अभिसूचना आगरा और ललितपुर के एसपी प्रमोद कुमार को डीजीपी आॅफिस में एसपी कानून-व्यवस्था बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...