back to top

बस्ती में दारोगा की ग्रामीणों ने की पिटाई, हुए निलंबित

बस्ती। जिले के दुबौलिया थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक की ऊजी गांव में ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। बस्ती के पुलिस अधीक्षक ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ऊजी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बस्ती के दुबौलिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक चतुर्वेदी रात में अक्सर गांव आता-जाता रहता था। उन्होंने कहा कि बुधवार रात करीब 10.15 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल को जूनियर हाईस्कूल के पास छिपा दिया और एक घर में घुस गया और लगभग 3.15 बजे बाहर आया। उन्होंने कहा कि जब ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गोलीबारी करते हुए भागने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हालांकि ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और उसे गन्ने के खेत में पकड़ लिया और रस्सी से एक पोल से बांधकर पीटना शुरू कर दिया।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अशोक चतुर्वेदी अक्टूबर 2019 में दुबौलिया पुलिस थाने में तैनात हुए और उसके बाद वह उमरिया पुलिस चौकी के प्रभारी बने लेकिन जून 2020 में उनका तबादला कर दिया गया। पुलिस रिकार्ड के अनुसार इसके बाद वह एक महीने के लिए छुट्टी पर चले गए और जुलाई 2020 में उनका फिर से दुबौलिया थाने में तबादला कर दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया, बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि ऊजी गांव के ग्रामीणों ने दुबौलिया थाने के एक उपनिरीक्षक को बंधक बना लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलायी और उसके चरित्र के बारे में भी शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक सादे पोशाक में था और ग्रामीणों के आरोपों के आधार पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी को ग्रामीणों से जानकारी लेने के लिए गांव भेजा गया और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...