back to top

आरटीआई की अनदेखी पर ग्राम विकास अधिकारी और बीएसए पर 25-25 हजार का जुर्माना

राज्य सूचना आयोग की सख्ती, भ्रामक सूचना देने व सूचना उपलब्ध न कराने पर दंडात्मक कार्रवाई

लखनऊ। राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के प्रावधानों की अवहेलना करने वाले दो अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एक मामले में भ्रामक एवं असत्य सूचना उपलब्ध कराने पर ग्राम विकास अधिकारी को दंडित किया गया, जबकि दूसरे मामले में सूचना उपलब्ध न कराने और आयोग के नोटिसों की अनदेखी करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पर अर्थदंड लगाया गया।

पहले प्रकरण में ग्राम पंचायत खरसुलिया, विकास खंड अलीगंज, जनपद एटा की निवासी गीता देवी की ओर से सरकारी हैंडपंप और खड़ंजा निर्माण से संबंधित सूचना मांगी गई थी। तत्कालीन जनसूचना अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी ध्यानपाल सिंह ने जवाब में बताया कि विवादित स्थल पर कोई सरकारी हैंडपंप या सरकारी रास्ता नहीं है तथा निर्माण निजी भूमि पर किया गया है। हालांकि सुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष प्रस्तुत अभिलेखों और राजस्व अधिकारियों की रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि संबंधित स्थल पर सरकारी हैंडपंप स्थापित था और उसमें सबमर्सिबल पंप लगाकर निजी उपयोग किया जा रहा था। आयोग ने इसे भ्रामक और तथ्यों के विपरीत सूचना मानते हुए ध्यानपाल सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, दूसरे मामले में शिकायतकर्ता मोहम्मद शोएब ने राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से संचालित नर्सरी विद्यालयों से संबंधित सूचनाएं मांगी थीं।

निर्धारित समय सीमा में सूचना उपलब्ध न होने पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग की ओर से कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ राकेश कुमार सिंह न तो सुनवाई में उपस्थित हुए और न ही कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किया। जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ता को मांगी गई सूचना उपलब्ध ही नहीं कराई गई थी।

इसे सूचना के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए आयोग ने बीएसए पर भी 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने दोनों मामलों में स्पष्ट किया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और तथ्यपरक सूचना उपलब्ध कराना प्रत्येक जनसूचना अधिकारी का वैधानिक दायित्व है। अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी, भ्रामक सूचना देने या सूचना उपलब्ध न कराने की स्थिति में आयोग कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

रिश्वतखोरी के आरोप में दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, विभागीय कार्यवाही भी की गई संस्थित

लखनऊ। सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के क्रम में स्थानीय निकाय विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद हरदोई...

सीएम योगी की पुलिसकर्मियों को सख्त नसीहत, बोले-ड्यूटी में रील बनाना अनुशासनहीनता

लखनऊ, विशेष संवाददाता । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से चयनित 930...

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने लॉन्च किया हैंडलूम वेंचर टुलो

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भारतीय हैंडलूम परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने नए वेंचर 'टूलो' की शुरुआत की...

आईटी रिकवरी में बिकवाली से बाजार दबाव में, इंडेक्सों की सपाट शुरुआत

मुंबई। घरेलू शेयर सेंसेक्स में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत सुबह गिरावट के साथ हुई, जिसके मुख्य कारण आईटी सेक्टर में जारी बिकवाली रही।...

राष्ट्रीय रैंकिंग में चमके यूपी के 11 विद्यालय, 6 परिषदीय स्कूलों ने बढ़ाया मान

देशभर से कुल 169179 स्कूलों ने किया था आवेदन, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 191 विद्यालयों में उत्तर प्रदेश के 11 विद्यालय लखनऊ। प्रदेश के बेसिक...

देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

घरेलू रूफटॉप सोलर क्षमता में 2 गीगावाट का ऐतिहासिक आंकड़ा किया पार लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने घरेलू रूफटॉप सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण...