back to top

अत्यधिक खून बहने से हुई थी विकास की मौत

कानपुर (उप्र)। कानपुर के निकट पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि अत्यधिक खून बहने की वजह उसकी मौत हुई है। विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक हुई। इसमें पुष्टि की गई है कि कुख्यात अपराधी को तीन गोलियां लगी थीं और तीनों ही गोलियां उसके शरीर के आरपार हो गई थीं।

विकास के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों की टीम ने किया था और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। शव का पोस्टमार्टम डा. ए के अवस्थी, डा. एस के मिश्रा और डा. वी चतुर्वेदी के पैनल ने किया। एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विकास के शरीर में कुल दस जख्म पाए गए। छह जख्म गोलियों के शरीर से आर-पार होने के हैं जबकि अन्य चार जख्म शरीर के दाहिने हिस्से में हैं जो गोली लगने के बाद विकास के गिरने से हुए।

उन्होंने बताया कि पहली गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी जबकि बाकी दो गोलियां उसके बांए सीने पर लगी हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि विकास की मौत अत्यधिक खून बहने के कारण हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक शरीर के दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में जख्म के साथ हल्की सूजन पाई गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हालांकि यह बात सामने नहीं आई है कि गोली पास से चलाई गई है या दूर से या फिर कितनी दूर से चलाई गई है। पुलिस की टीम दो और तीन जुलाई की मध्य रात्रि को विकास दुबे के यहां दबिश डालने गई थी। पुलिस पर घात लगाकर हमला किया गया और इस हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। पुलिस टीम पर हमले के बाद विकास और उसके साथी घटनास्थल से भाग गए।

बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और कानपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में विकास मारा गया। एसटीएफ का कहना है कि जिस वाहन से विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से लाया जा रहा था, भारी बारिश के चलते वह कानपुर शहर के बाहरी हिस्से में पलट गया। उन्होंने बताया कि विकास ने मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस की कार्वाई में वह मारा गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...