रायगढ़ में इमारत ढहने की घटना पर उप राष्ट्रपति ने जताया दुख

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक इमारत ढहने की घटना में जान-माल के नुकसान पर मंगलवार को दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।

रायगढ़ में सोमवार को पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। पुलिस का कहना है कि अब भी कम से कम 19 लोग लापता हैं। उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत ढहने में लोगों की जान जाने से आहत हूं।

मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। स्थानीय अधिकारी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दल मौके पर मौजूद हैं और हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

PM मोदी की यूपी को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, 44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को...

Latest Articles