back to top

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, परिवार ने लिया घर पर ही इलाज का फैसला

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और अब वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

धर्मेंद्र (89) को थोड़े दिन पहले कुछ जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उन्हें छुट्टी दे दी गयी। हालांकि, उनके परिवार और अस्पताल के अधिकारियों ने इन जांचों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

उनके परिवार ने एक बयान जारी कर ‘‘निजता का सम्मान” करने का आग्रह किया है। उनके बेटे सनी देओल के जनसंपर्क प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, ‘‘श्री धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे। हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकल लगाने से बचें और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।

इसमें कहा गया है,हम उनके स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं पर आभार जताते हैं। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वह आपसे प्यार करते हैं। अभिनेता का इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने भी उन्हें छुट्टी दिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवार ने उनका घर पर ही उपचार कराने का फैसला किया है।

अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर डॉ़ समदानी ने कहा कि वह केवल इतना कह सकते हैं कि धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। एक एम्बुलेंस को अस्पताल से धर्मेन्द्र के बड़े बेटे सनी देओल के उपनगरीय जुहू स्थित आवास के लिए रवाना होते देखा गया। शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियां अस्पताल में धर्मेंद्र से मिलने पहुंची थीं।

RELATED ARTICLES

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को कर्नाटक सरकार की मंजूरी, बेंगलुरु में अनिश्चितता खत्म

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वर्ष होने...

बिहार राज्यसभा चुनाव : राजग ने पांचों सीटें जीतीं, नीतीश कुमार और नितिन नवीन निर्वाचित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।...

राजस्थान : दुर्लभ कैराकल की हत्या कर शव जलाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले में कैराकल यानी दुर्लभ जंगली बिल्ली को मारकर उसे जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया...

विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों के साथ की बातचीत

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के समकक्षों से मुलाकात कर यूक्रेन और पश्चिम...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बोले- बहुगुणा जी ने उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां...

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उनकी...