back to top

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वापसी करके नया रिकॉर्ड बनाएगी वीनस

मेलबर्न । दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस विलियम्स पांच साल में पहली बार इस वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लेगी और इस तरह से इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएगी। उन्हें 18 जनवरी से शुरू होने वाले वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेलने के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।

टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को घोषणा की कि 45 वर्षीय वीनस उस मेलबर्न पार्क में वापसी करने के लिए तैयार है जहां उन्होंने 28 साल पहले पहली बार हिस्सा लिया था। उन्होंने 1998 में दूसरे दौर में अपनी छोटी बहन सेरेना को हराया था, लेकिन क्वार्टर फाइनल में हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी लिंडसे डेवनपोर्ट से हार गई थीं।

वीनस ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन से दो सप्ताह पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेलेंगी, जहां उन्हें वाइल्ड कार्ड मिला है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों के अनुसार वीनस ने होबार्ट में होने वाले एक अन्य टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भी पंजीकरण कराया है।

वीनस ने इससे पहले आखिरी बार 2021 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा लिया था। वह यहां दो बार महिला एकल में उपविजेता रह चुकी हैं। वह 2003 और 2017 में फाइनल में सेरेना से हार गई थीं। वीनस ने कहा, मैं ऑस्ट्रेलिया में खेलने को लेकर बहुत उत्सुक हूं। वहां मेरी कई अविश्वसनीय यादें जुड़ी हैं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं फिर से उस जगह लौट रही हूं जिसका मेरे करियर में बहुत महत्व रहा है।

इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लेकर वीनस इस टूर्नामेंट में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएगी। वह जापान की किमिको दाते के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी, जो 2015 में मेलबर्न पार्क में पहले दौर में हारने के समय 44 वर्ष की थीं।

RELATED ARTICLES

बेटे प्रफुल्ल की सफलता की कहानी… पिता के दृढ़ विश्वास और मैकग्रा कनेक्शन ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

नयी दिल्लीा/ बेंगलुरु। प्रकाश हिंगे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण मैच में ही शानदार प्रदर्शन...

प्रधानमंत्री ने मां डाटकाली मंदिर में पूजा अर्चना की

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून के नजदीक स्थित सिद्धपीठ डाट काली मंदिर में पूजाअर्चना की। प्रधानमंत्री मंदिर में करीब 15 मिनट...

पंजाब में सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है...

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 3 पर काम शुरू….जेपी फिल्म्स के बैनर तले अब फैंटेसी एडवेंचर वॉर फिल्म भी बनेगी

मुंबई। सनी देओल की ‘बॉर्डर 3’ को 2027 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह सनी की देशभक्ति वाली इमेज को...

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ में चीन का नाम नहीं होगा

मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं...

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ लीक, 6 गिरफ्तार

300 से ज्यादा पाइरेटेड लिंक हटाए गए, क्लाउड स्टोरेज के जरिए बांटी गई थी फिल्म मुंबई। थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के इंटरनेट पर...