back to top

वीरशैव लिंगायत साधुओं ने येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बने रहने के लिए प्रस्ताव पारित किया

बेंगलुरु। कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों के पांच सौ से अधिक वीरशैव लिंगायत साधुओं ने रविवार को मांग की कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को पद पर बने रहने देना चाहिए। बालेहोसूर मठ के महंत दिंगलेश्वर स्वामी, तिप्तुर के रुद्रमुनि स्वामी और चित्रदुर्ग के बसवकुमार स्वामी के आह्वान पर संतों ने पैलेस ग्राउंड पर एक सभा का आयोजन किया और येदियुरप्पा के पक्ष में प्रस्ताव पारित किया।

मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का संकेत देते हुए येदियुरप्पा ने 22 जुलाई को कहा था कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उन्हें रविवार शाम तक निर्देश दिया जाएगा जिसका वह पालन करेंगे। सभा में दिंगलेश्वर स्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री को हटाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, येदियुरप्पा को हटाना उचित नहीं है। हमने मुख्यमंत्री के मनोबल को बढ़ाने के लिए यहां सभा का आयोजन किया है। हम न तो किसी के पक्ष में हैं न विरोध में। हमारा लक्ष्य यह देखना है कि अच्छा काम करने वाले मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने की अनुमति मिलनी चाहिए।

सभा में शामिल होने वाले एक साधु ने कहा कि नेता प्रशासन में सुधार लाते हैं जबकि संत समाज और लोगों में सुधार लाते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई नेता अच्छा काम करता है तो उसे हटाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने का दायित्व संत समाज का है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...