back to top

टीकों को मंजूरी मिलना कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऐतिहासिक क्षण : हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक के टीकों के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिलने का रविवार को स्वागत किया और इसे कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऐतिहासिक पल बताया। भारत के दवा नियामक ने रविवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड और भारत बायोटेक द्वारा स्वदेश में बनाए गए कोवैक्सीन का देश में सीमित आपात इस्तेमाल करने के लिए रविवार को मंजूरी दे दी।

इससे व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान का रास्ता साफ हो गया है। कोविडशील्ड को भारत में सीरम इंस्टीट्यूट बना रहा है। हर्षवर्धन ने कहा कि इन मंजूरियों के साथ देश में कोविड-19 के टीके का इंतजार खत्म हो गया है। हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऐतिहासिक पल। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन के भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है।

इन टीकों को कोरोना योद्घाओं के लिए उपयुक्त श्रद्घांजलि बताते हुए उन्होंने इस कठिन समय में स्वास्थ्य पेशेवरों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के प्रयासों के लिए उनके प्रति दिल से आभार जताया और सभी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। हर्षवर्धन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, टीके के त्वरित और समान वितरण के लिए हमने आपूर्ति श्रृंखला का जो मजबूत ढांचा बनाया है उसका लाभ लेने का समय आ गया है।

सभी नागरिकों से आग्रह है कि मंजूर टीकों के सुरक्षित, प्रभावी और प्रतिरक्षी होने के लिए जिन कड़े प्रोटोकॉल का पालन किया गया है उस पर विश्वास करें। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति की अनुशंसाओं के आधार पर इन टीकों को मंजूरी दी।

RELATED ARTICLES

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...

नीदरलैंड के आगे नहीं चला भारतीय डिफेंस, विश्व कप में 2-0 से मिली हार

एम्सटेलवीन।एक बार फिर भारतीय गोलकीपरों सविता और बिछू की अगुवाई में भारतीय डिफेंस ने साहसिक प्रदर्शन किया लेकिन पेरिस ओलंपिक और पिछले तीन बार...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

झारखंड के रामगढ़ में स्टील फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक...