back to top

वी. सुधाकर चौधरी कृभको के अध्यक्ष और डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए

नई दिल्ली। कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), जो उर्वरक उत्पादन एवं कृषि इनपुट्स में संलग्न भारत की अग्रणी सहकारी संस्थाओं में से एक है, ने आज अपने नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुने जाने की घोषणा की।

वी. सुधाकर चौधरी जी को सर्वसम्मति से कृभको का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व वे उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के एक प्रतिष्ठित सहकारी नेता एवं व्यवसायी हैं। सहकारी आंदोलन और कृषि क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव के साथ उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता कृभको एवं किसानों को सशक्त बनाने और सतत कृषि विकास सुनिश्चित करने के मिशन को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

इसके साथ ही, डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, एक प्रख्यात नेता एवं आईसीए-एपी के अध्यक्ष, जो पूर्व में कृभको के अध्यक्ष रह चुके हैं, उन्हें भी सर्वसम्मति से कृभको का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके अनुभव, विशेषज्ञता और सहकारी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से कृभको के नेतृत्व दल को नई उपलब्धियोंको प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन मिलेगा।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन 15 सितंबर को एनसीयूआई, नई दिल्ली में संपन्न हुए। अध्यक्ष श्री वी. सुधाकर चौधरी और उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के अतिरिक्त, वर्तमान निदेशक मंडल में डॉ. बिजेन्दर सिंह, भंवर सिंह शेखावत, मगनलाल धनजीभाई वडाविया, राजन्ना राजेन्द्रा, भीखाभाई जावेरभाई पटेल, बिपिनभाईएन.पटेल, अजय राय, कविता मंजरी परिदाएवं शिल्पी अरोड़ा शामिल हैं।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी निदेशक मंडल सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और किसानों के हित में पहल, सहकारी सशक्तिकरण, उर्वरक उत्पादन में नवाचार तथा सतत कृषि पद्धतियों के प्रति कृभको की प्रतिबद्धता को दोहराया।

RELATED ARTICLES

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...

मंगलायतन विवि ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि से किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को उनके उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण तथा विधानमंडलीय कार्यप्रणाली में नवाचारपूर्ण योगदान...

ईंधन संकट की आशंका से देशभर में अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

नयी दिल्ली। ईंधन की कथित कमी की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को देशभर में लोग पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लंबी...

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू ने मोजतबा खामेनेई को भी दी सख्त चेतावनी,बोला- मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को...

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का संयुक्त अभियान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...