back to top

उत्तराखंड : पीएम मोदी ने मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना की, भागीरथी नदी की सुंदरता को भी देखा

मुखबा (उत्तराखंड) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी जिले में स्थित देवी गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पूजा अर्चना की और देशवासियों की सुखसमृद्धि की कामना की। अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से देवी गंगा की पूजा कर उनकी प्रतिमा को भोग अर्पित किया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी भूषण तथा अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से हरसिल में उतरे और सीधे मुखबा रवाना हो गए। मां गंगा का मायका माने जाने वाले मुखबा में मां गंगा की शीतकालीन पूजा की जाती है। गर्मियों में मां गंगा की पूजा गंगोत्री मंदिर में की जाती है और सर्दियों के दौरान कपाट बंद होने के बाद उनकी मूर्ति को मुखबा लाया जाता है। मुखबा गंगोत्री मंदिर के रास्ते में स्थित है।

प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार मुखबा पहुंचने पर प्रधानमंत्री का पारंपरिक परिधानों में सजे स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री को घेरकर उनके चारों तरफ रांसो नृत्य किया। इस दौरान प्रधानमंत्री गोल चक्कर के भीतर चेहरे पर मुस्कान लिए हाथ जोड़कर खड़े रहे। उन्होंने मुखबा में खड़े होकर चारों तरफ बर्फ से लदी हिमालयी पहाड़ों की खूबसूरत चोटियों के भी दीदार किए। प्रधानमंत्री काफी देर तक व्यू प्वाइंट से पहाड़ की चोटियों के साथ ही हरसिल घाटी से बहती भागीरथी नदी की सुंदरता को निहारते रहे।

इसके बाद वह सड़क मार्ग से वापस हरसिल पहुंचे और जनसभा को संबोधित करने से पहले शीतकालीन यात्रा पर आधारित एक प्रदर्शनी देखी और उसे सराहा। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है। इस मौके पर उन्होंने एक ट्रेक और बाइक रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। माना जा रहा है कि मुखबा और हरसिल की प्रधानमंत्री की इस यात्रा से शीतकालीन चारधाम यात्रा तथा पर्यटन को बहुत बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड सरकार शीतकालीन चारधाम यात्रा तथा सर्दियों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है जिससे क्षेत्र में स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे तथा अन्य प्रकार के रोजगार बढ़ें।

प्रधानमंत्री के दौरे से एक दिन पहले उनकी अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मां गंगा के शीतकालीन निवास स्थल मुखबा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री के आगमन को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए धामी ने कहा, मुखीमठ (मुखबा) को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने और प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री की यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...