उत्तराखंड महोत्सव : पहाड़ी लोकगीत व नृत्य से सजी शाम

दस दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव का छठा दिन

लखनऊ। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन (बीरबल साहनी मार्ग) गोमा तट, पर चल रहे उत्तराखण्ड महोत्सव के छठे दिन विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों के दलों ने गीत-संगीत-नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया, ऐसा लग रहा था कि अनेक संस्कृतियों का संगम गोमती तट पर हो रहा हो। उत्तराखंड से आए प्रसिद्ध गायक जितेंद्र तोमक्याल ने शाम ऐसा धमाल मचाया कि दर्शकदीर्घा में भीड़ जमी रही और गायक से गाने सुनने की फरमाइश करती रही ।
यह समृद्ध संस्कृति, विरासत और आत्मा का महोत्सव है, लखनऊ में सबसे अपेक्षित सांस्कृतिक उत्सवों में से एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करने के लिए यह महोत्सव हर वर्ष 10 दिन के लिए आयोजित किया जाता है। यह आयोजन, परंपरागत मूल्यों, कला, संगीत, और खान-पान की अनूठी पहचान को प्रमोट करने के उद्देश्य से भी किया जाता है।
मुख्य अतिथि सुषमा खर्कवाल, विशिष्टि अतिथि दिलीप कुमार गुप्ता-अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय, कमलेश कुमार पाठक, उत्तराखण्ड महापरिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। महापरिषद के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह कनवाल ने बताया कि उत्तराखण्ड महापरिषद की टीम में प्रमुख रूप से संयोजक श्री दीवान सिंह अधिकारी, मंगल सिंह रावत, महेश चन्द्र सिंह रौतेला, अवधेश कोठारी, राजेश बिष्ट, सुरेश पाण्डेय, भुवन पटवाल, पूरन चन्द्र भदौला, भुवन पाठक, सुन्दर सिंह बिष्ट, जगत सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, सुरेन्द्र राजेश्वरी, आदि पूर्ण लगन से महोत्सव को सफल बनाने में लगे हैं, ताकि दर्शकों, मेहमान कलाकारों एवं स्टाल दुकानदारों आदि को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
अपराह्न 02 बजे से आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में 12 प्रतियोगियोें ने भाग लिया, जिसमें प्रथम वेदिका पंत, द्वितीय ईशा पंत, तृतीय रुद्राक्ष अवस्थी रहे। जिसकी जज रीता पंत, अर्चना पाठक रहीं तथा प्रतियोगिता पुष्पा वैष्णव, राजेश्वरी रावत, कमला चुफाल, सुनीता कनवाल की देखरेख में संपन्न हुई। अनुपमा श्रीवास्तव के निर्देशन में नृत्यांगन डांस एकेडमी की जिनीशा, तारा, आर्या, स्वास्तिका, नविशा द्वारा सुन्दर समूह नृत्य कर प्रस्तुति दी गयी तथा प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिषासुर मर्दिनी एक्ट डॉ रूबी राज सिन्हा, राजेश मल्होत्रा, आशुतोष कुमार, ऋषि एवं अनिल तथा भारत की नारी सब पर भारी – फैषन वॉक- रेनू, नमिता, किरण, अनिता, कल्पना, रेखा, साधना, सुषमा, रिची, प्रीती की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। भारत अनोखा राग है – आब्या मिश्रा की प्रस्तुति तथा कामना बिष्ट के नेतृत्व में भूमि पाण्डे, भूमिका जोशी, जीविका उन्नति मौर्या, हंसिका गोस्वामी द्वारा मेसैप सावरी सावरी- की सुन्दर प्रस्तुतियाँ देकर मंच सजाया।
झोड़ा प्रतियोगिता के 5 दलों की प्रस्तुति- संगीत संस्कृति फाउण्डेशन – नेतृत्व हरितिमा पंत, इन्दिरा नगर विस्तार- नेतृत्व माया बिष्ट, गोमती नगर- नेतृत्व राधिका बोरा, रामलीला समिति तेलीबाग- नेतृत्व राजेन्द्र सिंह बिष्ट, उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति, विकास नगर- नेतृत्व हेमा तिवारी-पांचों झोड़ा दलों ने उत्तराखण्ड की मनमोहक लोककला की सुन्दर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा।
डांस उत्तराखण्ड डांस, सीजन-3 के द्वितीय राउण्ड के 3 दलों की प्रस्तुति -आर्टस एंड कल्चरल ग्रुप- हेमा बिष्ट के नेतृत्व में, कुटुम्ब ग्रुप मायापुरी- रश्मि रावत के नेतृत्व में, नई दिशाएं नैनीताल-किशन लाल के नेतृत्व में- तीनो दलों ने मनमोहक नृत्य कर धमाल मचाया तथा अगले राउण्ड हेतु अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने की कोशिश की।
संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से यश म्यूजिकल ग्रुप अयोध्या के कलाकारों द्वारा सुश्री संगीता आहूजा के नेतृत्व में बधावा लोक-नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति देकर अपनी लोक कला का परिचय देकर तालियाँ बटोरी।
उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध गायक जिन्होंने अनेक उत्तराखण्डी गानों में अपनी आवाज देकर उन्हें सुपरहिट बनाया जितेन्द्र तोमक्याल एवं साथियों ने आज की शाम संगीता मैं फोन करूलो, छोरी राजनी, पानी पिलै दे पनेरा, नौपाटे घाघरी, हाथ पैरली घड़ी आदि सुनाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया।

RELATED ARTICLES

पं. बिरजू महाराज के रचनाओं पर गूंजी तबले की थाप और घुंघरु

संत गाडगे जी महाराज सभागार में हुआ पं. बिरजू महाराज जयन्ती समारोहकथक और पं. बिरजू महाराज एक-दूसरे के पर्याय : जयवीर सिंह लखनऊ। बिरजू महाराज...

हमारी गुलाबी चुनरिया हमका लागी नजरिया…

भजन एवं पारंपरिक लोकगीत महोत्सव का दूसरा दिनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से मां दुर्गा सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा भजन एवं पारंपरिक...

उल्लास उत्सव में बटेंगे प्रदेश के अव्वल संगीत प्रतिभागियों को पुरस्कार

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा प्रतिभाओं को भी किया जाएगा पुरस्कृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर...

Latest Articles