back to top

देशभर में उपब्लध कराया जा रहा उत्तर प्रदेश का बना सेनेटाइजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उत्पादित सेनेटाइजर पूरे भारत में कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से मणिपुर तक उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में उत्पादित सेनेटाइजर भारत के 28 राज्यों में भेजा जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में कुल 86 कंपनियां सेनेटाइजर बना रही हैं। इनमें से 27 चीनी मिलें, 12 डिस्टिलरी, 37 सेनेटाइजर कंपनियां और दस अन्य संस्थाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत के 28 राज्यों में कुल 27,20, 607 लीटर सेनेटाइजर की बिक्री की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की कुल सेनेटाइजर उत्पादन क्षमता तीन लाख लीटर से अधिक है और 2, 25, 000 लीटर सेनेटाइजर का उत्पादन रोजाना किया जा रहा है। अब तक 61, 81, 114 लीटर सेनेटाइजर का उत्पादन किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 44, 95, 059 पैकिंग बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कुल 52, 19, 079 पैकिंग की आपूर्ति की जा चुकी है। प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर निकायों को प्रचुर मात्रा में सेनेटाइजर नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...