back to top

उत्तर प्रदेश सरकार ने IIT खड़गपुर और रोड सेफ्टी नेटवर्क ने मिलाया हाथ, सड़क सुरक्षा के लिए सेफ सिस्टम अप्रोच होगा लागू

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने IIT खड़गपुर और रोड सेफ्टी नेटवर्क के साथ मिलकर “सेफ सिस्टम अप्रोच” लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह साझेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई। इस पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सड़कों को सुरक्षित बनाना और दुर्घटनाओं में हो रही जानमाल की हानि को कम करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,सड़क दुर्घटनाओं से मरने वालों की संख्या COVID-19 से भी अधिक है। हमें कानूनों के सख्त पालन, जनता में जागरूकता और तकनीकी सहायता से इस चुनौती का समाधान करना होगा। IIT खड़गपुर का सहयोग हमारी योजनाओं को तकनीकी मजबूती देगा।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा,सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। वैज्ञानिक रणनीतियों और कड़ाई से कानून लागू कर हम हर नागरिक के लिए सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करेंगे।

MoRTH 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2023 में 23,652 मौतें और 44,500 से अधिक सड़क दुर्घटनाएँ हुईं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। इनमें से 70% मौतें ओवरस्पीडिंग के कारण हुईं।

इस नई पहल में शामिल होंगे

  • उच्च जोखिम वाले मार्गों पर स्पीड मैनेजमेंट
  • सुरक्षित सड़क डिज़ाइन
  • टेक्नोलॉजी आधारित दुर्घटना डेटा प्रबंधन
  • सार्वजनिक जागरूकता अभियान
  • जिला स्तर पर परामर्श और स्थानीय भागीदारी

IIT खड़गपुर के प्रोफेसर डॉ. भार्गव मैत्रा ने कहा,हम हर हस्तक्षेप को डेटा पर आधारित बनाएंगे और उसके प्रभाव की निगरानी करेंगे। स्पीड कंट्रोल सबसे ज़रूरी कदम है।

Consumer VOICE के CEO अशिम सान्याल ने जोड़ा,यह साझेदारी ओवरस्पीडिंग, हेलमेट और सीटबेल्ट न पहनने, शराब पीकर ड्राइविंग जैसे खतरों से निपटने में मदद करेगी।

साझेदारी के पहले चरण में राज्यव्यापी विश्लेषण और जिला स्तर पर चर्चा होगी। नियमित रिपोर्टिंग और निगरानी से पारदर्शिता और दीर्घकालिक असर सुनिश्चित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश रोड सेफ्टी मिशन
यह मिशन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जीवन बचाने के लिए नीति, टेक्नोलॉजी और जन भागीदारी के माध्यम से स्थायी समाधान लागू करता है।IIT खड़गपुर देश का अग्रणी संस्थान है जो सड़क सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग और नीति निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाता है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...