back to top

देश और दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है उत्तर प्रदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि देश और दुनिया को यह प्रदेश बहुत कुछ दे सकता है। इसके लिए प्रदेश की 23 करोड़ जनता को पूरी ईमानदारी और ताकत से अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करना होगा।

योगी ने यहां अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के 71 वें गणतंत्र दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस के तीन दिवसीय समारोह का एक साथ आयोजित होना एक विशेष अवसर है। देश का 71वां गणतंत्र दिवस हमें यही प्रेरणा दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने से आपसी टकराव नहीं होता, क्योंकि वहां स्वार्थ नहीं होता है। सभी लोग एकजुटता से देश के कल्याण के लिए काम करते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार का कोई मतभेद या मनभेद नहीं होता है। देश का संविधान हमें गौरव की अनुभूति कराता है, क्योंकि इसके कारण ही हम विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। संविधान ने सभी देशवासियों को समान रूप से मताधिकार दिया है। आज भारत में संविधान लागू होने के 70 वर्ष पूर्ण हुए हैं। जीवन के प्रत्एक क्षेत्र में सभी देशवासियों को बढऩे का मौका मिल रहा है।

उन्होंने कहा, हमारे संविधान में हमारे मौलिक कर्तव्य और मूल अधिकारों का उल्लेख है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए, तभी देश मजबूत बनेगा और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि समर्पित राष्ट्र भावना से देश महान बनता है। उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना 24 जनवरी, 1950 को हुई थी, लेकिन इसके स्थापना दिवस का आयोजन वर्ष 2018 से प्रारम्भ हुआ।

योगी ने कहा कि अगर हर व्यक्ति ईमानदारी से अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यों का निर्वहन कर ले, तो समाज और राष्ट्र का कल्याण हो सकता है। हम सब बहुत सारे लोगों के चेहरों पर खुशहाली ला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब हमारी सरकार ने यह व्यवस्था कर दी है कि छात्रवृत्ति की पहली किस्त छात्र-छात्राओं के खाते में 2 अक्टूबर और दूसरी किस्त गणतंत्र दिवस के दिन चली जाए। इसी के तहत आज इस मंच से प्रदेश के 56 लाख 66 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि प्रत्यक्ष नकद अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी गई है।

उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। इस बार 10 लाख 56 हजार अतिरिक्त छात्र-छात्राएं पहली बार छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी माह की 24 तारीख को हमारी सरकार ने अटल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया। ये विद्यालय प्रदेश के सभी 18 मंडलों में खोले जाएंगे। समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सात ग्राम प्रधानों को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत अपने-अपने गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...