back to top

उत्तर प्रदेश ने गोमती रिवर फ्रंट मामले में सीबीआई को दी अभियोजन की स्वीकृति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना, लखनऊ में निर्माण कार्यों में अनियमितता की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए अभियोजन की स्वीकृति संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार गोमती रिवर फ्रंट, डेवलपमेंट परियोजना, लखनऊ में कराए गए निर्माण कार्यों में हुई अनियमितताओं की सीबीआई जांच के क्रम में रूप सिंह यादव, तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता, लखनऊ खण्ड शारदा नहर, लखनऊ के विरुद्ध अदालत में मुकदमा चलाए जाने हेतु अभियोजन स्वीकृति सम्बन्धी आदेश शासन द्वारा जारी किया गया है।

बयान के अनुसार सीबीआई द्वारा इस मामले में विवेचनोपरान्त सिंचाई विभाग के रूप सिंह यादव, तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता, लखनऊ खण्ड शारदा नहर, लखनऊ एवं एक अन्य कार्मिक को दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध अदालत में मुकदमा चलाए जाने हेतु अभियोजन की विधिक स्वीकृति सम्बन्धी आदेश उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई थी। शासन द्वारा अभियोजन स्वीकृति सम्बन्धी आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक, प्रधान शाखा, सीबीआई, लखनऊ को भेज दी गई है।

उल्लेखनीय है कि 30 नवंबर 2017 को उत्तर प्रदेश सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में बने गोमती रिवर फ्रंट की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। लखनऊ स्थित सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस मामले की जांच शुरू की और जांच टीम ने पिछले वर्ष इस मामले में रुप सिंह यादव समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...