back to top

बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवासीय ढांचों के निर्माण में हो विशेष तकनीक का इस्तेमाल : अजीत पवार

पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवासीय ढांचों का निर्माण इस तरह से होना चाहिए, जिससे बाढ़ का पानी आसानी से जमीन के नीचे चला जाए, और मकानों को कोई नुकसान न पहुंचे। पवार ने वनाज-रामवाड़ी मार्ग पर पुणे मेट्रो ट्रेन के पहले प्रायोगिक परीक्षण को हरी झंडी दिखाने के बाद यह बात कही।

 

 

पवार ने पिछले सप्ताह कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के अलावा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में बाढ़ की स्थिति पर कहा, महाड (रायगढ़), चिपलून (रत्नागिरी) जैसे शहर भी बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं। यदि इन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी 10 फुट के स्तर तक पहुंच जाता है, तो हम यह सुझाव देंगे कि वहां के आवासीय ढांचों को उतनी ही ऊंचाई के स्तंभों के साथ ऊंचा किया जाना चाहिए।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य इस तरह से किया जाना चाहिए कि बाढ़ का पानी बिना किसी रुकावट के जमीन के भीतर चला जाए। पवार ने चीन और जर्मनी का उदाहरण दिया जहां बाढ़ से व्यापक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय आपदाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। पुणे मेट्रो रेल परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए पवार ने कहा कि वनाज-रामवाड़ी मार्ग पर जून 2022 तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...