back to top

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट पोट्स को करेगा रीसेट, हट जाएंगे सारे फॉलोअर्स

वाशिंगटन। ट्विटर इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह सबसे बुरे सपनों में से एक हो सकता है कि वह सुबह उठे और उसका एक भी फॉलोअर ना हो, लेकिन बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट के साथ यह असल में होने वाला है। ट्विटर ने देश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट को रीसेट करने की योजना बनाई है, जिससे इस अकाउंट के सारे फॉलोअर्स हट जाएंगे।

ट्विटर अकाउंट पोट्स यानी प्रेसिडेंट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट को पोट्स45 यानी अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के नाम से संग्रहित (अर्काइव्ह) कर दिया जाएगा। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकल के अकाउंट को भी पोट्स44 के नाम से संग्रहित किया गया था। ओबामा के सारे फॉलोअर्स सत्ता हस्तांतरण के बाद ट्रंप को मिले पोट्स अकाउंट पर बरकरार थे।

ट्रंप कार्यकाल के इस अकाउंट के वे फॉलोअर्स जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस जैसे प्रासंगिक अकांउट्स को फॉलो करते हैं, उन्हें नए अकाउंट को फॉलो करने का सुझाव (नोटिफिकेशन) दिया जाएगा। बाइडन का दल इससे खुश नहीं है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के डिजिटल मामलों के निदेशक रॉब फैलेहर्टी ने पिछले सप्ताह ट्वीट किया था कि फॉलोअर्स को रीसेट करने की योजना पूरी तरह से अपर्याप्त है।

वहीं ट्विटर का कहना है कि रीसेट करने से लोगों को नए अकाउंट को फॉलो करने ना करने का विकल्प मिलता है। गौरतलब है कि ट्विटर ट्रंप के आपत्तिजनक और भ्रामक ट्वीट की वजह से उनके निजी रियलडोनाल्डट्रंप अकाउंट पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा चुका है। जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे और उन्हें नया पोट्स अकाउंट मिलेगा।

इसके साथ ही ट्रंप कार्यकाल से जुड़े पोट्स और फोट्स (अमेरिका की प्रथम महिला) जैसे अन्य आधिकारिक अकाउंट को संग्रहित कर दिया जाएगा। इस बीच, फेसबुक ने अपनी नीति में कोई बदलाव नहीं किया है और व्हाइट हाउस के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद भी फॉलोअर्स उतने ही बने रहेंगे, जितने अभी हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...