back to top

UPSC Result : बिना कोचिंग के शक्ति दुबे ने किया टॉप, पिता ने बताई सफलता की कहानी

प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रयागराज जिले की शक्ति दुबे के पिता ने मंगलवार को कहा कि उनकी बेटी ने बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। जिले के यमुना नगर के नैनी थाना क्षेत्र में मामा भांजा तालाब के पास रहने वाली शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र दुबे ने संवाददाताओं को बताया, मेरी बेटी ने यहीं पास के एसएमसी घूरपुर स्कूल से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की और फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी में टॉप किया।

उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत देवेंद्र दुबे ने कहा, स्नातक की पढ़ाई के बाद बेटी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई की और वहां भी उसने टॉप किया। उसने कहीं कोचिंग नहीं ली। हमने उसे कोचिंग के लिए दिल्ली भेजा था, लेकिन कोरोना आने पर वह घर वापस आ गई। शक्ति दुबे की मां प्रेमा देवी ने बताया कि उनकी बेटी ने सिविल सेवा की परीक्षा में टॉप किया, यह सुनकर उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ और भगवान की कृपा से यह सब हुआ। उनके मुताबिक, शक्ति अभी दिल्ली में है और जल्द ही वापस लौटेंगी।

यूपीएससी के अनुसार, शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाली शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (विज्ञान स्नातक) किया है। इसने बताया कि दुबे ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

RBI ने मोगावीरा सहकारी बैंक पर छह महीने के लिए लगाई पाबंदी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मोगावीरा सहकारी बैंक, मुंबई की वित्तीय स्थिति में गिरावट को देखते हुए इसपर कई पाबंदियां लगा दी हैं। इसके...

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...