back to top

अखिलेश यादव की सुरक्षा के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, प्रश्नकाल स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हंगामा मचाया जिसके बाद सदन में प्रशनकाल नहीं हो सका।

सोमवार को जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने अखिलेश की सुरक्षा के मुद्दे को उठाया लेकिन जब विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने इस पर विचार करने से इंकार कर दिया तो सपा सदस्य सदन में हंगामा करने लगे और प्रश्न काल को बाधित करने लगे।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो चौधरी ने अखिलेश की सुरक्षा का मुद्दा फिर उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान सदन में मौजूद रहे। विपक्ष के नेता को जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव को जेड प्लस सुरक्षा मिली है जिसके तहत 182 सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। जिसमें एक अपर पुलिस अधीक्षक स्तर का अधिकारी, एक पुलिस उपाधीक्षक स्तर का अधिकारी, छह इंस्पेक्टर, 16 सब इंस्पेक्टर के अलावा अन्य पुलिस कर्मी तैनात है। इसके अलावा कोबरा कमांडो जवान भी उनकी सुरक्षा में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि सामान्यत: जेड प्लस सुरक्षा में 56 सुरक्षाकर्मी होते है लेकिन अखिलेश की सुरक्षा में 182 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। अखिलेश यादव ने हाल में दावा किया था कि उन्हें भाजपा के एक नेता की ओर से धमकी भरा फोन और मैसेज आया था। यादव शनिवार को कन्नौज जिले में सपा के महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। जब वह सभा को सम्बोधित कर रहे थे तभी जनता के बीच से गोविन्द शुक्ला नाम के युवक ने अखिलेश से बेरोजगारी पर सवाल किया।

इस पर अखिलेश ने उससे पूछा कि तुम किसके आदमी हो? भाजपा के तो नहीं हो? इतना कहने पर शुक्ला ने जय श्री राम का नारा लगाया। तब सपा के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। तब अखिलेश ने कहा था, एक भाजपा नेता ने मुझे फोन और मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी है। मेरी जान को खतरा है। धमकी का मैसेज मोबाइल में सेव है। एक-दो दिन में लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...