back to top

यूपी में नई स्टार्ट अप नीति से एमएसएमई को पांच लाख तक की मार्केटिंग सहायता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को नई स्टार्ट अप नीति 2020 के तहत पांच लाख रूपये तक की मार्केटिंग सहायता मिलेगी। अपर मुख्य सचिव (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) आलोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि नई स्टार्ट अप नीति 2020 अधिसूचित की गई है। नीति जल्द लागू होगी, जिसमें पूरे प्रदेश में स्टार्ट अप और इन्क्यूबेशन सेंटर (उद्भवन केन्द्र) को बडे पैमाने पर प्रोत्साहन दिया जाएगा।

नई नीति के तहत एमएसएमई के लिए पांच लाख रूपए तक की विपणन (मार्केटिंग) सहायता मिलेगी। उद्योग चेंबर पीएचडीसीसीआई (पीएचडी चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आलोक कुमार चेंबर के उत्तर प्रदेश चैप्टर द्वारा आयोजित कोविड19 के दौरान एमएसएमई के भविष्य परिवर्तित में सूचना प्रोद्योगिकी की भूमिका विषय पर वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

कुमार ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग नए स्टार्ट अप और एमएसएमई के वेंचर कैपिटल फंडिंग (वित्तपोषण) में मदद के लिए सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक)के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। इन दिनों सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका को समझाते हुए अपर मुख्य सचिव (एमएसएम, खादी एवं ग्रामेद्योग) नवनीत सहगल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से लगभग सभी जिला उद्योग केन्द्र आनलाइन हैं और एमएसएमई द्वारा जिला उद्योग केन्द्र को प्रपत्र भरकर आनलाइन देने के बाद 72 घंटे में ही सुविधाएं मिलती हैं।

उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के सर्वाेत्तम उपयोग से एमएसएमई देश को नए भारत में परिवर्तित कर देगा और इससे भारत वैश्विक आर्थिक प्रतिस्पर्धा में एक प्रमुख देश बन जाएगा। चेंबर के महासचिव (सेकेट्री जनरल) सौरभ सान्याल ने कहा कि चेंबर के सदस्यों की संख्या डेढ लाख से अधिक है और इनमें से 70 फीसदी एमएसएमई हैं।

उन्होंने कहा कि चेंबर भारत को औद्योगीकरण एवं निवेश के तरजीही एवं आदर्श गंतव्य बनाने के लिए इन उद्योगों की बेहतरी के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है ।सान्याल ने संकट के समय में उद्योगों को पुनर्जीवित करने के उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...