back to top

सूबे के सभी जिलों में 15 तक ट्रूनैट मशीनें हो कार्यशील : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 15 जून तक ट्रूनैट मशीनों को कार्यशील करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण के सम्बन्ध में शीघ्रता से टेस्टिंग परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता पर ट्रूनैट मशीनें उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए सतत प्रयास किए जाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री बुधवार को अपने सरकारी आवास पर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड तथा नॉन कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री चिकित्सा संस्थानों तथा स्वास्थ्य मंत्री जिला चिकित्सालयों से नियमित संवाद रखते हुए कार्यों की जानकारी प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना से संक्रमित मरीजों के साथ ही, इमरजेंसी मरीजों को अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं का पूरा लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर को नियंत्रित किए जाने पर बल देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाते हुए उनका समुचित उपचार किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में अपनी शिफ्ट के दौरान डॉक्टर कम से कम दो बार राउण्ड लें। पैरामेडिकल स्टाफ निरन्तर मरीजों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने अस्पतालों की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, रोगियों को समय से दवा, शुद्ध एवं सुपाच्य भोजन तथा पीने के लिए गुनगुना पानी उपलबध कराने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में निरन्तर कार्यवाही की जाए। इनके लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की सभी सम्भावनाओं को तलाशा जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को यह अवगत कराया गया कि आगामी 6 माह की अवधि में 10 लाख नई नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने मण्डी को एक्सपोर्ट हब के तौर पर विकसित किए जाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी उपाय किए जाएं। पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूक करने की व्यवस्था को जारी रखा जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कन्टेनमेंट जोन में रहने वाले कर्मी कार्यस्थल पर न जाएं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...