back to top

उप्र : उन्नाव में युवक पर युवती ने फेंका तेजाब

उन्नाव। जिला के मौरांवा थाना इलाके में भवानीगंज स्थित दूध डेयरी पर साफ सफाई कर रहे एक युवक पर मंगलवार तड़के एक युवती ने कथित तौर पर तेजाब डाल दिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि घटना भोर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने परिजन की सहायता से घायल को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया है। गांववालों का कहना है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। पुलिस के अनुसार दोनों एक दूसरे को जानते थे, पड़ोसी थे और दोनों में आपस में बातचीत होती रहती थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भोर में 112 पर सूचना मिली कि एक लड़के पर एक युवती ने तेजाब डाल दिया है।

सूचना पर स्थानीय प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे, क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। जांच में पता चला कि रोहित यादव भवानीगंज में अपनी दूध डेयरी चलाते है। उन्होंने बताया कि डेयरी के ठीक सामने रहने वाली ताइबा द्वारा रोहित पर पीछे से संचारक द्रव्य डाला गया है। उन्होंने बताया कि रोहित और ताइबा आपस में परिचित हैं और पिछले कई महीने से एक दूसरे से बात करते रहते बताए जा रहे हैं।

वीर ने बताया कि घायल को उपचार के लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं आरोपी युवती को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही अभियोग पंजीक्रत कर कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...