back to top

UP STF ने अवैध हथियार फैक्टरी का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने मेरठ में कथित तौर पर एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ कर मौके से 32 बोर की दो तैयार पिस्तौल और अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल की जा रही मशीनों और औजारों को जब्त किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो रिश्ते में पिता पुत्र हैं।

पुलिस अधीक्षक(एसपी), एसटीएफ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी मोइनुद्दीन और तौसीफ के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आसिफ नामक आरोपी को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। एसपी सिंह के अनुसार शनिवार को एसटीएफ की मेरठ इकाई ने स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक मकान में छापा मारा।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार पिता-पुत्र ने बताया कि वे पहले लोहे का काम करते थे लेकिन धंधा मंदा होने पर मोहल्ले के ही आसिफ की मदद से अवैध हथियार बनाने का काम शुरू कर दिया। सिंह के मुताबिक दोनों से आसिफ के साथी 20-22 हजार रुपये में एक पिस्तौल खरीदते थे और अपने ग्राहकों को 30-35 हजार रुपये में उसे बेचते थे। सिंह ने पूछताछ के आधार पर बताया कि गिरफ्तार आरोपी अबतक 60 से 70 पिस्तौल बेच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...