back to top

यूपी : नौ वर्षीय बच्ची से बलात्कार, इलाज के दौरान हुई मौत

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)। जिले के बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में होली के दिन मंगलवार को नौ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि तीसरी कक्षा में पढऩे वाली बच्ची से बलात्कार के बाद आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। क्षेत्राधिकारी (बीघापुर) अंजनी राय ने बताया कि हैलेट अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के परिजन ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भारी पुलिसबल, स्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम के साथ पहले जिला अस्पताल और फिर घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी थाना क्षेत्र में कुछ माह पहले दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था।

इस घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टवीट किया, यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं।

उन्होंने कहा, क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वह नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...