back to top

सुंदरकांड के साथ यूपी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

संगीतमय कार्यक्रम एक शाम सुरों के नाम
लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित 18वां यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लोन निकट शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम विस्तार में आज शुभ मंगलवार भगवान राम के भक्त हनुमान जी की प्रेरणा से 13 जनवरी मंगलवार को श्री सुंदरकांड संगीत के साथ पूरे विधि विधान से आरंभ हुआ। सुंदरकांड में भारी संख्या में भक्तों ने आनंद उठाया। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह मुख्य जजमान के रूप में उपस्थित रहे। आरती एवं प्रसाद वितरण के उपरांत विधायक उत्तर क्षेत्र डॉक्टर नीरज बोरा द्वारा यूपी महोत्सव का दीप प्रज्वलित करके विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, राकेश पांडे, अर्जुन यादव, प्रिया पाल, सरताज, अबरार, हर्ष श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता सहित तमाम गढ़ मान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ नीरज बोरा ने इस मौके पर यूपी महोत्सव की प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को बधाई दी तथा कहां की उनका लोगों को स्वरोजगार बनाने एवं पर्यावरण के क्षेत्र में जो योगदान है वह अतुलनीय है तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा एक प्रदेश एक उत्पाद के कार्यक्रम को जिस प्रकार से आपकी संस्था ने प्रोत्साहित किया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। आज उत्तर प्रदेश वन को विकसित करने में पूरे देश में अव्वल स्थान पर है इसका श्रेय इसी तरह की संस्थाओं को जाता है। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का तुलसी का पौधा, भागवत गीता तथा शाल देकर अभिनंदन किया तथा कहा कि यूपी महोत्सव में आपका आगमन सदैव उत्साहवर्धन रहा है 18वें में यूपी महोत्सव में आपका बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन है। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत अखिलेश दीक्षित, सचिन सिंह, शिवजीत गिरी, जगत तथा मातृशक्ति सेवा समिति अध्यक्ष पिंकी शुक्ला, सचिव अनीता तिवारी विशेष रूप से उपस्थित नहीं सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही आरोही इंटरटेनमेंट के तत्वावधान में 13 जनवरी को आयोजित संगीतमय कार्यक्रम एक शाम सुरों के नाम में आयोजक एवं मुख्य गायक संजय श्रीवास्तव ने अपनी प्रभावशाली गायकी से श्रोताओं का दिल जीत लिया। भक्ति गीत से आरंभ हुआ यह कार्यक्रम फिल्मी, रोमांटिक एवं डांस नंबर्स तक सुरों की एक खूबसूरत यात्रा बना।
संजय श्रीवास्तव के साथ दिव्य प्रकाश, शेखर यादव, समीर, उदित नारायण, कोमल, मंजू माही, प्रिया सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। युगल गीतों और डांस नंबर्स ने विशेष आकर्षण पैदा किया, वहीं सामूहिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।
समापन गीत जब कोई बात बिगड़ जाए के साथ कार्यक्रम तालियों की गड़गड़ाहट के बीच संपन्न हुआ और श्रोताओं के दिलों में संगीत की मधुर स्मृतियाँ छोड़ गया। सभी कलाकारों को उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने प्रकाशित पत्र देखकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और अथर्व तिवारी ने किया।

RELATED ARTICLES

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...