back to top

कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयार उप्र सरकार : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कण्ट्रोल रूम के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए निरंतर मानीटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां स्वास्थ्य भवन परिसर में स्थित राज्य संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को एक स्थाई और विस्तृत आधुनिक कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कण्ट्रोल रूम में आवश्यकतानुसार मानव एवं तकनीकी संसाधन बढ़ाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि लोगों की सहायता के लिए कण्ट्रोल रूम हेल्पलाइन नं0-18001805145 कार्यशील है।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में आइसोलेशन वार्ड की स्थापना की गई है, ताकि कोरोना से प्रभावित मरीज को उचित इलाज मुहैया कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य में अभी कोरोना सेकेण्ड स्टेज में है, इसकी विस्तृत समीक्षा 20 मार्च को की जाएगी और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही, राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना के सम्बन्ध में जारी एडवाइजरी पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रचार-प्रसार के माध्यम से कोरोना वायरस के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी जनता को दी जा रही है। पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर पोस्टर लगाकर लोगों को कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। इसके लक्षणों, इसके उपचार तथा क्या करें, क्या नहीं करें के विषय में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...