back to top

यूपी सरकार ने बढ़ाये पेट्रोल, डीजल के दाम

लखनऊ। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश की बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए योगी सरकार ने बुधवार को दो बड़े निर्णय लिए हैं। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपये और 1 रुपये की वृद्धि करने के अलावा सभी तरह की शराब, देशी, इंडियन मेड फॉरेन लिकर (आईएमएफएल) और इम्पोर्टेड वाइन के दाम भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह दोनों फैसले बुधवार रात से लागू होंगे और इससे सरकार को मौजूदा वित्तीय वर्ष में लगभग 4500 करोड़ रुपये का अतरिक्त राजस्व मिले की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए प्रदेश के वित्त सुरेश खन्ना ने बताया, ’22 मार्च से लगातार चल रहे लॉकडाउन की वजह से प्रदेश के आर्थिक संसाधन काफी कम हुए हैं। वैसे अप्रैल महीने में टैक्स कलेक्शन कम होता है, लेकिन इस महीने में ही हमारी मांग 12141 करोड़ की थी। उसकी तुलना में हमारा कलेक्शन सिर्फ 1178 करोड़ हुआ जो अपने आप में बहुत नीचे आया। हमारी आर्थिक स्थिति बहुत कमज़ोर रही। मौजूदा स्थति को देखते हुए ज़रूरी था कि हम अतरिक्त संसाधन जुटाएं। इस दिशा में आज मंत्रिमंडल ने महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।’

खन्ना ने कहा कि सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपये और 2 रुपये बढ़ाने का निर्णय हुआ है। इस निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की नयी दर 71.91 रूपये प्रति लीटर से बढ़ कर 73.91 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इसी तरह डीजल की कीमत भी 62.86 रुपये प्रति लीटर से बढ़ पर 63.86 रुपये हो जाएगी। यह कीमत तत्काल प्रभाव से मतलब बुधवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।

खन्ना ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की दरें बढ़ने से सरकार को मौजूदा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 2070 करोड़ रुपये का अतरिक्त कर मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तुलना में जहां सरकार ने एक साथ 7 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है, यूपी सरकार ने किसानों, ट्रांसपोर्टेशन और उद्योगों की मांग को देखते हुए डीजल की कीमत में बेहद मामूली बढ़ोतरी की है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...