back to top

यूपी को इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड में पहला स्थान

केन्द्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट

विशेष संवाददाता
लखनंऊ। कोरोना वायरस संक्रमण काल में भी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महामारी पर नियंत्रण करने के साथ ही विकास के अन्य कार्यों को भी जारी रखा। गरीब, किसान व मजदूरों के साथ दिहाड़ी पर काम कर रहे लोगों के हितों का ध्यान रखने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार का काम दिख भी रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार को स्मार्ट सिटीज अवार्ड-2020 में पहला स्थान मिला है।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय इसका मूल्यांकन करना है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को इसमें पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही यूपी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से सब्सिडी पहुंचाने वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार ने अपने काम का दम दिखा दिया है। उत्तर प्रदेश को इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड-2020 में पहला स्थान मिला है। प्रदेश में 4,571 एमएसएमई के माध्यम से एक साल में सबसे ज्यादा 45,166 लोगों को रोजगार मिला है। इसके साथ ही प्रदेश में सौभाग्य योजना के तहत पूरे देश में सबसे ज्यादा 1.38 करोड़ घरों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन भी मिला है।

 

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 के परिणाम घोषित किये हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा तीन परिवर्तनकारी शहरी मिशनों- स्मार्ट सिटीज मिशन (एससीएम), अमृत और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की 6ठी वर्षगांठ (25 जून) के उपलक्ष्य में की गयी है। तीनों योजनाएं, शहरी कायाकल्प के लिए एक दूरदर्शी कार्यक्रम का हिस्सा थीं और शहरों में रहने वाली भारत की 40 प्रतिशत जनसंख्या की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक बहु-परत रणनीति के हिस्से के रूप में तैयार की गयी थीं। केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट में उत्तर प्रदेश ने राज्य कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि इस लिस्ट में मध्य प्रदेश दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...