back to top

कश्मीर के लोगों के लिए नया सवेरा लाएगा सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: दिनेश शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने संसद में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने के सम्बन्ध में पेश प्रस्ताव को एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय वहां के लोगों के लिए नया सवेरा लेकर आएगा। शर्मा ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, केन्द्र सरकार ने कांग्रेस की 70 साल पहले की गई गलती को सुधारने और कश्मीर को सही मायने में भारत के साथ जोडऩे का काम किया है। यह देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने की एक पहल है। उन्होंने कहा, आज उत्सव मनाने का दिन है, देश में अब सभी राज्य समान होंगे। उन्होंने जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने एवं लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग कर उसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाने के निर्णय को राष्ट्रहित में उठाया गया कदम बताया।

डॉ. शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को इस मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति वाले निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, केन्द्र के इस निर्णय के बाद देश में समान कानून लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके साथ ही 35ए का प्रावधान भी समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज इतिहास रचने का काम किया है। यह कदम वहां की गरीब जनता, कमजोरों एवं महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करेगा। यह निर्णय वहां के लोगों को आतंकवाद के दंश से भी मुक्ति दिलाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को तथा जनभावनाओं को सरकार ने सम्मान दिया है। कश्मीर हमारा है का संकल्प अब पूरा हो रहा है। अब एक राष्ट्र, एक ध्वज की अवधारणा भी पूरी हो सकेगी। देश के अन्य भाग के लोग अब जम्मू कश्मीर में अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा, केन्द्र का यह निर्णय अनुच्छेद 370 के नाम पर राजनीति की रोटी सेंकने वालों के गले के नीचे नहीं उतर रहा है।

RELATED ARTICLES

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...