back to top

यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का विशेष मौका दिया है। इसके तहत परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। यूपीएमएसपी द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से 06 अक्तूबर, 2021 तक आयोजित की जा रही। यहां हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र, विद्यालयवार एवं केंद्रवार नामावली को डाउनलोड करने हेतु सीधा लिंक दिया गया है।

 

 

 

हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र, विद्यालयवार एवं केंद्रवार नामावली को डाउनलोड करने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर विजिट करें या फिर यहां क्लिक करें। ध्यान दें कि लॉगिन सिर्फ स्कूल आईडी के जरिये संस्था प्रधान या प्रधानाचार्य ही कर सकेंगे। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें। खास बात यह है कि वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में गैरहाजिर रहने वाले परीक्षार्थियों को भी मौका देते हुए दोबारा परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है।

 

यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा में प्रश्न – पत्र सिर्फ दो घंटे का होगा। इसमें प्रश्नों की संख्या भी कम रखी जाएगी। यह परीक्षा 18 सितंबर से 06 अक्तूबर, 2021 के बीच कराई जाएगी। इसमें शर्त यह होगी कि परीक्षार्थियों का 21 जुलाई को घोषित मूल्यांकन आधारित रिजल्ट अमान्य हो जाएगा। अंक सुधार के लिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को कॉपी जांचने से प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, यदि उनके कम अंक आते है और वह पूर्व में घोषित परिणाम में प्राप्त अंकों को दावा करते है, तो उसे मान्य नहीं किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन और प्रेक्टिकल परीक्षा के अंक पहले वाले ही रहेंगे।

 

 

कोरोना के कारण रद्द हुईं थीं परीक्षाएं

 

कोरोना संक्रमण महामारी के कारण परीक्षा न होने पाने से सभी परीक्षार्थियों को प्रमोट कर दिया गया था। इसी के साथ, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देने के लिए बोर्ड परीक्षा 18 सितंबर से 06 अक्तूबर के बीच आयोजित होने का कार्यक्रम जारी किया था। अधिकारियों के अनुसार यूपी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 12 और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 15 कार्य दिवस में कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा केवल लिखित अंश के लिए होगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...