back to top

जन्म पंजीकरण में निचले पायदान पर यूपी

आशीष मौर्य, लखनऊ। प्रधानमंत्री ने पूरे भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 2024 तक सौ प्रतिशत करने का लक्ष्य दिया। अधिकारियों की उदासीनता के चलते जन्म-मृत्यु पंजीकरण का महत्वपूर्ण कार्य कागजी खानापूर्ति की औपचारिकाताओं तक सिमट कर रह गया है। सबसे खराब स्थिति उत्तर प्रदेश की है। देश के सापेक्ष यूपी में जन्म-मृत्यु के रजिस्ट्रेशन का प्रतिशत काफी कम है। दूसरे राज्यों की तुलना में प्रदेश निचले पायदान पर है। 61 फीसदी ही पंजीकरण हो रहे हैं।

यह हाल तब है जबकि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण को 1969 की अधिनियम के तहत अनिवार्य किया गया है। वर्ष 2030 तक सभी के जन्म पंजीकरण सुनिश्चित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लए गृह विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने समस्त जिलाधिकारियों, नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों को जन्म पंजीकरण को अ•िायान के रूप में चलाये जाने का निर्देश दिया है।

देश में उपलब्ध अब तक के आंकड़ों के अनुसार उप्र. राज्य जन्म प्रमाण जारी करने एवं जन्म पंजीकरण दर के मामले में निचले पायदान पर मौजूद है। लखनऊ समेत पीएम का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी इस मामले में पिछड़ा है। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, अरूणांचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय व मणिपुर तथा राजस्थान आदि राज्यों में सौ फीसदी पंजीकरण हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जन्म पंजीकरण को अभियान के रूप में चला रहा है और वर्ष 2019 तक जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात को जन्म प्रमाण पत्र जारी करने को कहा गया है।

बता दें कि इस वर्ष जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे का पंजीकरण सीआरवीएस पोर्टल पर करने तथा एक जनवरी 2019 से प्रत्येक बच्चे को जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिनियम के अनुसार जन्म के 21 दिनों के भीतर जन्म का पंजीकरण हो जाना चाहिए। सीआरएस पोर्टल पर जन्म पंजीकरण को रजिस्ट्रार जनरल आॅफ इंडिया एवं नीति आयोग संज्ञान लेगा। इसके लिए राज्य सरकार के गृह विभाग को एसडीजी गोल संख्या 16 का नोडल नामित किया गया है। यूपी के आंकडे बेहद चिंताजनक है। सरकारी स्त्रोतों से मिली जन्म व मृत्यु की सूचनाएं तक यहां नहीं भोजी जाती। वहीं दूसरी तरफ जन्म या मृत्यु का प्रमाण पत्र पाने की चाह में लोग संबंधित दफ्तरों के चक्कर काटते हैं।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...