back to top

शैक्षणिक सत्र का संचालन प्रभावित न होने दें विवि : उपराष्ट्रपति नायडू

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये घोषित लॉकडाउन के कारण विभिन्न विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक सत्र के संचालन की निरंतरता को प्रभावित नहीं होने देने की अपील करते हुये प्रौद्योगिकी की मदद से आॅनलाइन कक्षाओं को विकल्प बनाने के लिये कहा है।

उपराष्ट्रपति कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार नायडू ने सोमवार को दिल्ली विश्व विद्यालय सहित पांच अन्य विश्व विद्यालयों के कुलपति के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक कर लॉकडाउन के दौरान शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रखने के उपायों की जानकारी ली।

इस दौरान नायडू ने विश्व विद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थाओं से आह्वान किया कि वे लॉकडाउन के दौरान शैक्षणिक सत्र को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए प्रौद्योगिकी का भरपूर उपयोग करते हुये अध्ययन-अध्यापन जारी रखने के हरसंभव उपाय करें। बैठक में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक, माखनलाल चतुर्वेदी विश्विविद्यालय, दिल्ली विश्व विद्यालय, पुडुचेरी विश्व विद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के पदेन अध्यक्ष और संघ शासित क्षेत्रों के तीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं। नायडू ने कहा कि कोरोना संकट के कारण सामान्य स्थिति बहाल होने में समय लग सकता है। ऐसी स्थिति में शिक्षा व्यवस्था की निरंतरता को बनाये रखने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके अध्ययन और अध्यापन कार्य को सुचारू रखा जाये।

उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच निरंतर संवाद भी बनाये रखने की जरूरत पर बल दिया। उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालयों द्वारा शिक्षण कार्य को लॉकडाउन के दौरान अबाध रखने के लिए किये गये प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों से कहा कि वे छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुये सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...