back to top

केंद्रीय मंत्रिमंडल : बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना (डीआरआईपी) के दूसरे व तीसरे चरण को मंजूरी दे दी। इसके तहत देश भर में चयनित 19 राज्यों के 736 बांधों की सुरक्षा और परिचालन को बेहतर बनाने के लिए 10 सालों में 10,211 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना अप्रैल 2021 से मार्च 2031 तक लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि परियोजना का पहला चरण 2012 में शुरू किया गया था और यह 2020 में पूरा हुआ जिसमें सात राज्यों के 223 बांधों को शामिल किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आने वाले खर्च का 80 फीसद हिस्सा विश्व बैंक और अन्य संस्थान वहन करेंगे। यह पूछे जाने पर कि किन बांधों को सरकार प्राथमिकता देगी, शेखावत ने बताया कि चूंकि बांध राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं इसलिए वे ही इसकी प्राथमिकता तय करेंगे और इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजेंगे। इस परियोजना में मौजूदा बांधों के क्षमता निर्माण, पुनर्निर्माण और उन्हें मजबूती देना भी शामिल है।

इस सिलसिले में अधिकारियों के प्रशिक्षण का एक अलग कार्यक्रम पहले से ही चल रहा है। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री ने परियोजना के पूरे व्यय का चार फीसद हिस्सा मौजूदा बांधों पर पर्यटन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर खर्च करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। बड़े बांधों के मामले में भारत, चीन और अमेरिका के बाद विश्व में तीसरे स्थान पर है।

भारत के पास 5334 बड़े बांध हैं और 411 अभी निर्माणाधीन हैं। मौजूदा बांधों में 80 फीसद ऐसे हैं जो 25 साल पुराने हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो 100 साल पुराने हो चुके हैं फिर भी कार्यरत हैं। ऐसे बांधों की मरम्मत, उनकी मजबूती और उनका क्षमता निर्माण करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी क्योंकि सभी पुरानी तकनीक के हिसाब से बने थे।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...