back to top

एकतरफा कोशिशों से महामारी और मजबूती से पैर जमाएगी : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए अध्यक्ष ने मंगलवार को सचेत किया है कि एकतरफा कोशिशों से कोविड-19 महामारी और मजबूती से पैर जमाएगी। उन्होंने महामारी के लिए टीकों के निष्पक्ष एवं समान वितरण समेत वैश्विक सहयोग की नई प्रतिबद्धता की अपील की।

तुर्की के राजनयिक और राजनेता वोल्कन बोजकिर ने घोषणा की कि महासभा नवंबर की शुरुआत में कोविड-19 पर उच्च स्तरीय विशेष सत्र का आयोजन करेगी। हालांकि राजनयिकों के अनुसार तारीख आगे भी बढ़ सकती है। बाद में उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह बैठक कुछ पहले, जून में होनी चाहिए थी। बोजकिर ने पद की शपथ लेने के साथ 193 सदस्ईय वैश्विक संस्था की कमान संभाल ली है।

उन्होंने तिजानी मुहम्मद बंदे का स्थान लिया है। बोजकिर ने संरा के सदस्य राष्ट्रों के प्रतिनिधियों से कहा, मेरे अध्यक्षता काल में कोरोना वायरस के प्रभावों से लडऩा मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, कोई भी देश इस महामारी से अकेले नहीं लड़ सकता और यह सदस्य राष्ट्रों की जिम्मेदारी है कि वे बहुपक्षीय सहयोग और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में लोगों के भरोसे को मजबूत करें, जिनके केंद्र में संयुक्त राष्ट्र हो।

उन्होंने कहा कि जब से संकट शुरू हुआ है, बहुपक्षवाद के आलोचक और मुखर हो गए हैं। बोजकिर ने कहा, महामारी के बहाने एकतरफा कदमों को सही ठहाराया जा रहा है और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय प्रणाली को कमजोर किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों को धिक्कारा गया और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत पर सवालिया निशान लगाए गए।

संरा महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि आने वाला साल संयुक्त राष्ट्र के लिए बहुत कठिन रहने वाला है। मुहम्मद बंदे ने अपने विदाई भाषण में कहा कि नोवेल कोरोना वायरस के उभरने से यह स्पष्ट हुआ है कि स्वास्थ्य क्षेत्र तथा अन्य क्षेत्रों में भी गहन बहुपक्षीय सहयोग की आवश्यकता है जिससे कि विश्व के नेताओं के वादों को लागू किया जा सके।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...