back to top

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 2.14 लाख के पास पहुंचे

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 2.14 लाख के करीब पहुंच गए हैं, जो कि कुल मामलों का 2.04 प्रतिशत है। यह संख्या पिछले 197 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 30 जून 2020 को देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या 2,15,125 थी।

मंत्रालय ने कहा, उपचाराधीन मामले, कुल मामलों के 2.04 प्रतिशत हैं। यह पिछले 197 दिनों में सबसे कम है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 15,968 नए मामले सामने आए और इस दौरान 17,817 लोग संक्रमण मुक्त हुए।

मंत्रालय ने कहा, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक होने के कारण, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। आंकड़ों के अनुसार 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गई। मंत्रालय ने कहा, संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मामलों के बीच 99,14,604 का अंतर है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों में से 81.83 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे। केरल में सबसे अधिक 4,270, महाराष्ट्र में 3,282 और छत्तीसगढ़ में 1,207 लोग संक्रमण मुक्त हुए।

मंत्रालय ने बताया कि 74.82 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे। केरल में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 5,507 मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,936 और कर्नाटक में 751 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 202 लोगों की मौत हुई, उनमें से 70.30 प्रतिशत लोग सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे। उसने बताया कि महाराष्ट्र में 50, केरल में 25 और पश्चिम बंगाल में 18 लोगों की मौत वायरस से हुई।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...