back to top

लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर बेदूपारा के पास अनियंत्रित टैंकर ने 6 गाड़ियां रौंदी, खलासी की मौत,11 घायल

सुलतानपुर। जिले के लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर बेदूपारा के पास बुधवार रात एक अनियंत्रित टैंकर ने लगभग छह वाहनों को टक्कर मारी थी। इसमें 12 लोग घायल हुए थे। 12 घंटे बाद गुरुवार सुबह एक टैंकर खलासी का शव टैंकर के नीचे से बरामद किया गया। शव को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से टैंकर को हटाया गया।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास के पास बुधवार शाम एक अनियंत्रित टैंकर ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। टैंकर मोटरसाइकिल को लगभग 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और फिर एक टेंपो से टकराया, जिसमें तीन से चार लोग सवार थे।

इसके बाद, लगभग एक किलोमीटर आगे बेदूपारा शिव मंदिर के पास टैंकर ने एक स्कॉर्पियो डिजायर और दो अन्य मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद टैंकर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटनास्थल पर तुरंत भीड़ जमा हो गई, और लोगों ने टैंकर चालक को पीटने का प्रयास किया, जो वाहन में फंसा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए। इनमें चांदा कोतवाली के कोथरा निवासी हीरामती (50), रवि (26), अरुण (21), सराय जुझार (चांदा) निवासी प्रतीक तिवारी (27) व अनुभव तिवारी (21), चांदा निवासी सुशील (28), वाराणसी के पतेर निवासी सुखराम (40), भेलूपुर, वाराणसी निवासी विपिन मौर्य (35), अरौला, प्रतापगढ़ निवासी रोशन सिंह (32), सौरभ (25) और चितावनपुर, चांदा निवासी अजय दुबे (35) शामिल हैं।

सभी घायलों को राहगीरों की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सुशील, विपिन मौर्य, रोशन सिंह, सौरभ, सुखराम और अरुण सहित छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि टैंकर चालक सीतापुर निवासी सुधीर (32) को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक खलासी की पहचान सीतापुर निवासी रचित कुमार के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...