back to top

बेकाबू कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, हादसे में पांच लोगों की मौत

 शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना इलाके के कोला पुल के पास हुई। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित टीयूवी कार ने मोपेड और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और मोपेड पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे खाई में चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है। अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद कार सवार लोग भाग गए।

कासगंज के सिढपुरा के गांव भदौरिया नगला के रहने वाले राजेंद्र (60), उनके दो बेटे जितेंद्र (30), मनोज (22) तीन अन्य लोगों के साथ शाहजहांपुर की ओर से कासगंज जा रहे थे। बाइक और मोपेड पर तीन-तीन लोग सवार थे। कोला पुल के पास जलालाबाद की ओर से जा रही टीयूवी कार ने पहले मोपेड को टक्कर मारी, फिर बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में चली गई।

हादसे के बाद कार में सवार लोग भाग गए। वहीं मौके पर ही राजेंद्र, जितेंद्र, मनोज और एक अज्ञात की मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जापुर थाने की पुलिस ने दो घायलों को मिर्जापुर सीएचसी भेजा। सीएचसी में एक घायल ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल अनिल को पुलिस ने इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अनिल मैनपुरी के गांव महरमई का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और विवाह के लिए लड़की देखकर वापस जा रहे थे। कार शाहजहांपुर के अरुण के नाम रजिस्टर्ड है। एसपी एस आनंद ने बताया कि कार चालक का पता लगाया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। दो अज्ञात मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...