back to top

संयुक्त राष्ट्र ने यौन शोषण के आरोपों पर गबोन से शांतिरक्षकों को घर भेजा

संयुक्त राष्ट्र।  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गबोन से संगठन के शांति रक्षकों के पूरे दल को तत्काल घर भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में उसके करीब 450 सदस्यों द्वारा यौन शोषण किए जाने की विश्वस्त खबरों और पूर्व में लगाए गए आरोपों के कारण यह फैसला लिया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने यह फैसला लिया क्योंकि हमें लगता है कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य में आरोपों और यौन शोषण के इतिहास से प्रभावी तरीके से निपटने में हम नाकाम रहे, जिसमें समय रहते और प्रभावी ढंग से जांच करना भी शामिल है। उन्होंने बताया कि गबोन के सैन्य कर्मियों के खिलाफ दुराचार के आरोप 2015 के हैं। नयी रिपोर्टों के साथ संयुक्त राष्ट्र को यौन शोषण के कुल 32 आरोपों की जानकारी मिली है। दुजारिक ने बताया कि सभी आरोपों में मध्य अफ्रीकी देश में शांति रक्षा मिशन में तैनात सेना के सदस्य शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों खासतौर से मध्य अफ्रीकी गणराज्य और कांगो में तैनात कर्मियों पर बच्चों के बलात्कार और अन्य यौन शोषण के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...