back to top

100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं उद्धव की पार्टी, सीटों के बंटवारे पर बोले संजय राउत

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच सीटों के बंटवारे पर 99 फीसदी काम पूरा हो गया है और गठबंधन के तीनों दलों के नेता आज इसके बारे में घोषणा कर सकते हैं। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी संकेत दिया कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

विपक्षी गठबंधन एमवीए के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार देर रात यहां मुलाकात की और यह संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। खासतौर से शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच बातचीत में बाधा आने के बाद, राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार और फिर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। बाद में, थोराट और एमवीए के अन्य नेताओं ने फिर से बैठक की, जो यहां एक होटल में कई घंटों तक चली। तीनों दलों के नेताओं ने सीटों के बंटवारे पर गहन चर्चा की जो मंगलवार देर रात तक जारी रही।

राउत ने बुधवार को कहा, सीटों के बंटवारे पर 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। आज शाम तक तीनों दलों के नेता एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। उन्होंने कहा, शिवसेना (उद्धव ठाकरे नीत अपने धड़े के संदर्भ में) एक अनुभवी पार्टी है इसलिए उसे शतक लगाना होगा। लोगों को उम्मीदें हैं कि शिवसेना को सीटों तथा संपूर्ण जीत में शतक लगाना चाहिए। उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि एमवीए को सरकार बनानी है इसलिए सहयोगी दलों ने समय लिया है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा सीट पर चर्चा की गयी है। उन्होंने कहा कि एमवीए ने बेशक अपनी सूची जारी नहीं की है लेकिन तीनों दलों ने पहले ही अपने उम्मीदवारों को ए और बी फॉर्म दे दिए हैं। ए और बी फॉर्म महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं जो दर्शाते हैं कि किसी राजनीतिक दल ने कुछ उम्मीदवारों के नामों को अनुमति दे दी है और उन्हें उस पार्टी का चुनाव चिह्न दिया जाना चाहिए। यह पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ माहिम से उम्मीदवार खड़ा करेगी? इस पर राउत ने कहा कि शिवसेना का गठन माहिम-दादर क्षेत्र में हुआ था और ऐसा नहीं हो सकता कि वह वहां उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे इस बार बड़े अंतर से वर्ली सीट से जीत दर्ज करेंगे। महाराष्ट्र चुनावों के लिए मनसे द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मध्य मुंबई में माहिम विधानसभा सीट से अपना चुनावी पदार्पण करेंगे। अमित चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के तीसरे सदस्य होंगे। उनके पिता राज ठाकरे ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। अमित के चचेरे भाई आदित्य ठाकरे ने 2019 के विधानसभा चुनाव में पड़ोसी वर्ली सीट से जीत दर्ज कर अपना चुनावी पदार्पण किया था। उद्धव ठाकरे ने भी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद 2020 में विधान परिषद का चुनाव लड़ा था।

RELATED ARTICLES

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में, पूर्व एक्टिंग टीचर ने लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है...

भारत मां, पाकिस्तान मौसी’ टिप्पणी पर घिरे सनी देओल, बयान से बढ़ी राजनीतिक गर्मी

मुंबई। फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन...